पाकिस्तानी पासपोर्ट और 50,000 रु. के नकली नोट के साथ शख्स गिरफ्तार
पाकिस्तानी पासपोर्ट और नकली नोट के साथ सूरत रेलवे स्टेशन से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
सूरत। रेलवे पुलिस ने सूरत रेलवे स्टेशन से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास ससे पुलिस को 50,000 नकली नोट बरामद किए है। तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने उसके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और सिम कार्ड भी बरामद किए है।

पुलिस अधिकारी महेन्द्र सिंह वधेला ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य और केंद्रीय एजेंसियां उससे पूछताछ करेगी। पाकिस्तानी पासपोर्ट मिलने की वजह से पुलिस मामले को गंभीर बता रही है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications