क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

झारखंड: वीडियो में मोदी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

साहिबगंज के एसपी पी मुरुगन ने बताया कि वीडियो कई वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया। उनकी टिप्पणी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली, देश विरोधी थी।

Google Oneindia News

रांची (झारखंड)। पुलिस ने 20 साल के एक शख्स को मोदी विरोधी टिप्पणी करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के साहिबगंज इलाके में इस वीडियो को काफी शेयर किया गया है।

झारखंड: वीडियो में मोदी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

बताया जा रहा है कि ये वीडियो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के बाद का है। एचटी में छपी खबर के मुताबिक जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम समीर अंसारी है। साहिबगंज के एसपी पी मुरुगन ने बताया कि वीडियो कई वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया। उनकी टिप्पणी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली, देश विरोधी थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि समीर अंसारी पर धार्मिक उन्माद फैलाने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

समीर अंसारी को स्थानीय लोगों ने बताया कि वह एक छात्र है हालांकि पुलिस ने उनके दावे को खारिज किया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में समीर अंसारी की आवाज है जबकि एक अन्य शख्स पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। बता दें कि ये मामला मध्य प्रदेश में 15 लोगों की गिरफ्तारी के बाद आया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाया था। हालांकि पूरे मामले में विवाद गहराने के बाद उन लोगों पर लगे आरोपों को हटा दिया गया।

<strong>इसे भी पढ़ें:- NSG में भारत की एंट्री पर चीन ने फिर डाला अड़ंगा</strong>इसे भी पढ़ें:- NSG में भारत की एंट्री पर चीन ने फिर डाला अड़ंगा

Comments
English summary
man arrested in Jharkhand for allegedly making anti Modi remarks in video.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X