India-Pakistan War: देशभक्ति दिखाने के चक्कर में ना करें ये गलती, सेना मूवमेंट शेयर करने पर एक युवक गिरफ्तार

India-Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बाड़मेर पुलिस ने सोशल मीडिया पर सेना की मूवमेंट से संबंधित वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और वर्तमान स्थिति के बाद उत्पन्न संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

दरअसल, भारत-पाक बॉर्डर से लगे संवेदनशील जिले बाड़मेर में एक युवक को भारतीय सेना की मूवमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाड़मेर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

SocialMedia Advisory

पूरे देश में हाई अलर्ट
पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना (IPS) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट की स्थिति है। ऐसे में भारत सरकार ने सेना से जुड़ी किसी भी गतिविधि की फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है।

इस आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए बाड़मेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर पेट्रोलिंग अभियान के तहत जिला बालोतरा के गिड़ा इलाके के रहने वाले जीयाराम पुत्र तुलसाराम (उम्र 22 वर्ष) को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। जीयाराम ने भारतीय सेना की मूवमेंट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।


डीएसटी और डीसीआरबी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जीयाराम को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की आमजन से अपील
बाड़मेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि भारतीय सेना से जुड़ी किसी भी जानकारी, मूवमेंट, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें। ऐसा करना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील जानकारी का समय से खुलासा खतरनाक हो सकता है
इस एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि संवेदनशील जानकारी का समय से पहले खुलासा शत्रुतापूर्ण तत्वों की मदद कर सकता है और मिशनों की सफलता तथा कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।

आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील
सरकार ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया है कि वे केवल अधिकृत अधिकारियों द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अटकलों या अपुष्ट रिपोर्टों से बचें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+