फेसबुक पर फर्जी आईडी से लड़कियों को ब्लैकमेल करता था ये शख्स, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिए हो रहे तरह-तरह के अपराध पुलिस के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है।

girl using facebook

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ने फेसबुक पर एक महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और उसमें खूबसूरत तस्वीर भी लगा ली। आरोपी उस अकाउंट से बिना-जान पहचान वाली लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और उनसे चैट भी करता था।

मिलने से मना किया तो उठाया ये कदम
कुछ दिन की बातचीत के बाद वह लड़कियों को मिलने के लिए कहता और अगर लड़की मना करती को उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसमें आपत्तिजनक कंटेट अपलोड कर देता था। यही नहीं, वह लड़की की निजी जानकारी भी एस्कॉर्ट सर्विस की वेबसाइट्स पर अपलोड कर देता था। वह लड़कियों को इसके जरिे ब्लैकमेल करता और पैसे भी मांगता था।

पिता की जगह लिखाया चाचा का नाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान 24 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है. मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी फिलहाल पश्चिमी दिल्ली के एक गांव का रहता था। बचपन से ही वह ऐसी हरकतें करता आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी ने स्कूल रिकॉर्ड में अपने पिता ने नाम की जगह चाचा का नाम लिखवाया। यही काम उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी किया। उसने पुलिस को बताया कि वह बचपन में अपने चाचा के साथ दिल्ली आया था, तब वह उन्हें पिता की तरह ही मानता है।

बॉलीवुड में सिंगर बनने का था सपना
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं फेल है। वह बॉलीवुड में सिंगर बनना चाहता था। फिलहाल वह ड्राइवर का काम करता था। उसने बताया कि सबसे पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती करने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने उसके नाम से ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया और तमाम लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती कर ली।

शादीशुदा है आरोपी
उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी शादीशुदा है। वह एक नाबालिग लड़की को फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। उसने कई आपत्तिजनक वेबसाइट्स पर उसका फोन नंबर भी अपलोड किया था। उसके मोबाइल में भी 100 से ज्यादा लड़कियों के नंबर मिले हैं। मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+