पत्नी की हत्या के बाद कार में डालकर दिया हादसे का रूप, आरोपी पति मौके से फरार

भुवनेश्वर: पुलिस ने उड़ीशा की राजधानी भुवनेश्वर में श्रीराम नगर इलाके से एक कार में महिला का शव बरामद किया है। भुवनेश्वर डीसीपी अनुप साहू ने कहा शव की पहचान जजपुर जिले के मंगलपुर में रहने वाली तनुजा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि महिला और उसके पति के बीच में आए दिन झगड़ा होता था। जिसको लेकर पति-पत्नी कई बार पुलिस थाने भी आ चुके थे।

Man alleged Murdered Wife, Made It Look Like Accident in Bhubaneswar, says Police

लेकिन इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब महिला के एक रिश्तेदार ने पति पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक्सिडेंट नहीं बल्कि हत्या हुई है। रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि पहले महिला को मार गया है और फिर उसके बाद उसके एक्सिडेंट का रूप दिया गया है ताकि किसी को पता न चले। पुलिस ने शव के साथ क्षतिग्रस्त कार को भी बरामद कर लिया है।

घटना के बाद से पति फरार
रिश्तेदार की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने भी हत्या के एंगल से घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। डीसीपी ने कहा कि वो फरार पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दअसर इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने कार के अंदर चालक सीट पर एक अज्ञात महिला शव देखा इसके बाद स्थानीय लोगों से इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-विवेक तिवारी मर्डर केस: पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार के लिए कॉन्स्टेबल को दी जाएगी खास ट्रेनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+