ममता दीदी ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया विश, कहा- Happy bday my Charming Brother

ममता दीदी ने शाहरुख खान को खास अंदाज में किया विश, कहा- Happy bday my Charming Brother

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के बॉदशाह शाहरुख खान ने सोमवार को अपना 55 वां जन्‍मदिन मनाया। शाहरुख खान को उनके फैंस समेत अन्‍य कई सेलिब्रेटी ने ढेरों बधाईयां दी। वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को शाहरुख खान को उनके 55 वें बर्थडे पर बधाई दी। पिछले वर्ष की भांति इस साल भी ममता बनर्जी ने ट्वीट पर शाहरुख को अपना 'चार्मिंग भाई' बताया है।

सीएम ममता बनर्जी ने इस अंदाज में किया शाहरुख को विश

सीएम ममता बनर्जी ने इस अंदाज में किया शाहरुख को विश

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा @iamsrk को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सभी सफलता की कामना करती हूं मेरे चार्मिंग भाई (charming brother)। इसके साथ सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, '' आपको भविष्‍य में सभी प्रयासों में सफलता मिले ये कामना करती हूं।

Recommended Video

    IPL 2020:Shahrukh Khan को KKR stars ने किया Birthday विश, Morgan ने बताया Tom Cruise |वनइंडिया हिंदी
    कोरोना काल में शाहरूख खान ने की थी पश्चिम बंगाल की मदद

    कोरोना काल में शाहरूख खान ने की थी पश्चिम बंगाल की मदद

    बता दें शाहरुख खान पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर हैं और पश्चिम बंगाल राज्‍य के बड़े प्रसंशक हैं इससे पहले, ममता बनर्जी ने कोविड 19 से जूझ रहे पश्चिम बंगाल की शाहरुख खान द्वारा की गई मदद और योगदान के लिए पहले आभार व्यक्त किया था। उन्‍होंने तब लिखा था धन्‍यवाद शाहरुख खान आपका योगदान इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान व्यथित लोगों की बहुत सहायता करेगा। इस तरह के मानवीय लाभ इस देश में लाखों लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे जो सम्मान और श्रद्धा के साथ आपके रोल मॉडल के रूप में आपको देखते हैं।

    खान के फैन क्लब ने विशेष दिन मनाने के लिए किया ये काम

    खान के फैन क्लब ने विशेष दिन मनाने के लिए किया ये काम

    गौरतलब है कि शाहरुख खान का जन्मदिन पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा अवसर है। हर साल इस दिन, हजारों लोग अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बांद्रा स्थित उनके बंगले, मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। खान का एक फैन क्लब विशेष दिन मनाने के लिए 5,555 कोविड किट दान कर रहा है। इन बेसिक किटों में मास्क, सैनिटाइटर और यहां तक ​​कि भोजन शामिल हैं। इस खबर को साझा करते हुए, फैन क्लब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "यहां हमारे द्वारा तैयार किए गए कोविद किट हैं जिन्हें हम जरूरतमंद लोगों को वितरित करेंगे। हम 5555 कोविड किट वितरित करेंगे, जिसमें 5555 मास्क और सैनिटाइज़र भी है और किंग खान के 55 वें जन्मदिन के अवसर पर भोजन भी वितरित किया जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+