Wrestlers Protest पर CM ममता की चेतावनी, बोलीं- पहलवानों को नजरअंदाज करने की ना करें हिमाकत

ममता बनर्जी में दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों को विरोध का समर्थन किया। रेसलर्स के रोने पर उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया और कहा कि खिलाड़ियों के विरोध को नजरअंदाज करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।

Mamta Banerjee on Wrestlers Protest

Mamta Banerjee on Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में चल रहे पहलवानों के विरोध को लेकर सीएम मममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पहलवानों के विरोध के कमतर आंकने की जरूरत नहीं है। टीएमसी सुप्रीमो ने रेसलर्स के विरोध को समर्थन देते हुए कहा कि इस तरह देश की बेटियों को सम्मान को ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अपने सम्मान की रक्षा के लिए विरोध कर रहे खिलाड़ियों के साथ पूरा देश खड़ा है।

पहलवानों को विरोध पर एक बयान में ममता बनर्जी ने बीजेपी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा, "भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है और मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ा हूं। कानून सबके लिए एक है। इनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती। आप उन पर हमला कर सकते हैं लेकिन उनका हौसला नहीं तोड़ सकते। लड़ाई सही है और लड़ाई जारी रहेगी।"

पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा, "हमारे पहलवानों को चोट पहुँचाने की हिम्मत मत करो, देश उनके आँसू देख रहा है और देश तुम्हें माफ नहीं करेगा। मैं अपने पहलवानों से मजबूत रहने का आग्रह करती हूं, मैं अपनी पूरी ताकत उनके साथ साझा करती हूं।"

यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: आखिर बृजभूषण सिंह को दिल्ली पुलिस क्यों बचा रही है: स्वाति मालीवाल

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और संघ के कुछ पदाधिकारियों के विरोध में चल रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में ममता बनर्जी के अलावा अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे नेताओं का भी समर्थन मिला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी की निंदा करते हुए कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि बीजेपी की गुंडागर्दी को बर्दाश्त न करें, बीजेपी को उखाड़ फेंकने और उन्हें भगाने का समय आ गया है।"

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Bajrang Punia की अपील, #ट्रैक्टर_लेकर_दिल्ली_चलो करने लगा ट्रेंड | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरीं कृष्णा पूनिया, बृजभूषण के खिलाफ पैदल मार्च-धरना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+