Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरीं कृष्णा पूनिया, बृजभूषण के खिलाफ पैदल मार्च-धरना

krishna poonia Protest Jaipur: कांग्रेस विधायक व पूर्व ओलंपियन कृष्णा पूनिया ने राजस्‍थान के खिलाड़ियों के साथ राजस्‍थान विश्‍वविद्याल से गांधी सर्किल तक पैदल मार्च निकाला और जेएलएन मार्ग पर धरना दिया।

krishna poonia Protest Jaipur:

Wrestlers Protest Delhi: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्‍ली में जारी पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में अब पूर्व ओलंपियन कृष्णा पूनिया भी उतर आई हैं। बृजभूषण सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर कृष्णा पूनिया ने चार मई को जयपुर में राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के गेट से गांधी सर्किल तक राजस्‍थान के एथलीटों के साथ पैदल मार्च निकाला।

Recommended Video

    Wrestler Protest: आधी रात को Delhi Police की कार्रवाई से रोए पहलवान | Jantar Mantar | वनइंडिया हिंदी

    राजस्‍थान के एथलीटों ने पैदल मार्च निकालने के बाद सुबह दस बजे से कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में जवाहर लाल नेहरु मार्ग जयपुर पर धरना भी शुरू किया। पूर्व ट्रैक एंड फील्ड एथलीट कृष्णा पूनिया राजस्‍थान के चूरू जिले की राजगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक और राजस्‍थान खेल परिषद चेयरपर्सन भी हैं।

    krishna Poonia Protest jaipur

    उल्‍लेखनीय है कि भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह पर खिलाड़ियों के साथ यौन उत्‍पीड़न समेत कई गंभीर के आरोप लगाते हुए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत 30 से ज्यादा पहलवान जंतर मंतर पर धरना देने बैठे।

    धरना स्‍थल पर मीडिया से बातचीत में कृष्णा पूनिया ने कहा कि देश में खेल और खिलाड़ियों के लिए इससे ज्‍यादा बुरे दिन क्‍या हो सकते हैं कि खिलाड़ियों को मानसिक प्रताड़ना से भी गुजरना पड़ रहा है। राहुल गांधी द्वारा पहलवानों के प्रदर्शन को सपोर्ट देने पर वे धन्‍यवाद के पात्र हैं। बेटियों के सम्‍मान में अन्‍य पार्टियों को भी आगे आना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+