मोदी तानाशाह, उनका पीएम बनना दुर्भाग्यपूर्ण- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोटबंदी के फैसले पर जमकर कोसा, बोलीं वह तानाशाह हैं, उनका पीएम बनना दुर्भाग्यपूर्ण
लखनऊ। नोटबंदी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी नहीं चलेगी,उन्होंने कहा कि मोदीजी की तानाशाही नहीं चलेगी। उन्होंने नारा लगाया कि नोटबंदी का फैसला वापस लो।

ममता ने कहा कि बेटी की शादी है तो मोदी के पैरों में पड़ो वो बचाएगा, छुपा रुस्तम बनकर देख को लूट रहा है। उन्होंने कहा कि सबका रूपया छीनकर बोलते हैं हमारे पास बहुत रुपया हो गया है, मोदीजी जबरदस्ती कर रहे हैं।
बिग बाजार में पैसे मिलने पर ममता ने हमला बोलते हुए कहा कि बिग बाजार में छुट्टा पैसा मिलेगा लेकिन को-ऑपरेटिव बैंक में गरीब और खेती के लिए पैसा नहीं मिलेगा। मोदी के हिंदुस्तान ने पूरे आदर्श को खत्म कर दिया है।
ममता ने कहा कि मोदी बात-बात पर रोते हैं, लेकिन उनकी वजह से पूरा देश रो रहा है, वह पीएम बनें यह हमारा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि वो दंगा-फसाद करके राजनीति करते हैं, लेकिन हमें दंगा नहीं चाहिए, हमे पूरे देश में शांति और कामयाबी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications