मैं शपथ लेती हूं कि PM मोदी को भारतीय राजनीति से हटाकर दम लूंगी- ममता
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बोला हमला, बोलीं पीएम फैसला लेने से पहले किसी से भी नहीं पूछते हैं, आम आदमी परेशान, लेकिन पीएम को परवाह नहीं
कोलकाता। नोटबंदी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं शपथ लेती हूं कि मैं जिंदा रहूं या मर जाउं पर पीएम मोदी को भारतीय राजनीति से खत्म करके रहुंगी।

शादी के लिए 2.5 लाख की सीमा पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री अचानक से अपने फैसले से भगवान बनने की कोशिश करते हैं लेकिन नोटबंदी के फैसले से पहले उन्होंने किसी से नहीं पूछा कि किसे 500 या 1000 रुपए के नोट की जरूरत है।
नोटबंदी के खिलाफ मार्च के दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने नोटबंदी से पहले किसी से नहीं पूछा कि किसे 500-1000 रुपए के नोट की जरूरत है।
केद्र पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद बाजार, सिनेमा, थिएटर सबकुछ प्रभावित हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।
पिछले दो साल में मोदी सरकार ने 1100 करोड़ से अधिक प्रचार में खर्च किए
विपक्ष का भारत बंद
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर आज देशभर में कई विपक्षी दलों ने भारत बंद का ऐलान किया है। जिसमें कांग्रेस, जदयू शामिल नहीं हैं। विपक्ष संसद में नोटबंदी पर बहस के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सदन में आने की मांग कर रहा है।
केंद्र ने कहा देश खुला पर संसद बंद
वहीं नोटबंदी पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज पूरा देश खुला है लेकिन संसद बंद है। विपक्ष बहस के लिए तैयार नहीं है और वह सदन से भाग रहा है, देश की जनता इनके साथ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications