अब ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया 'चंबल का डकैत', कहा- उनसे बड़ा कोई चोर नहीं

नई दिल्ली: बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिस वजह से वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया लेकिन बीजेपी और टीएमसी में जुबानी जंग अपने चरम पर है। एक ओर बीजेपी जहां बंगाल में खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है, तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बीजेपी के वादों को लेकर निशाना साधा। साथ ही उनकी तुलना चंबल के डाकू से कर दी।

Recommended Video

      West Bengal Election: Mamata Banerjee ने Asaduddin Owaisi पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी
      Jalpaiguri

      जलपाईगुड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी से बड़ा कोई चोर नहीं है। वे चंबल के डकैत हैं। उन्होंने 2014, 2016, 2019 के चुनावों में कहा था कि सात चाय बागानों को फिर से खोला जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार उसे टेकओवर करेगी। अब वो लोगों से नौकरियों का वादा कर रहे हैं। उनके वादे झूठे हैं, साथ ही वो जनता को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने उत्तर बंगाल में कम सीटें मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आपने सारी सीटें बीजेपी को दे दी, हमें एक भी नहीं मिली, आखिर हमारा अपराध क्या था? ममता ने कहा कि यहां पर RSS के कुछ लोग आए थे, उन्होंने कहा कि आपकी बेटी की शादी होगी, तो हम देख लेंगे, उन्होंने तब तक क्या देखा?

      अपने गुस्से और स्वभाव पर ममता बनर्जी ने कहा कि वैसे तो मैं बहुत अच्छी हूं, लेकिन जब भी कोई मुझ पर आघात करेगा, तो मैं ऐसा प्रतिघात करूंगी कि कोई हजारों गुंडे लेकर भी उसे नहीं रोक पाएगा। वहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में ओवैसी को बीजेपी की बी टीम बता दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हैदराबाद से एक पार्टी (AIMIM) उठाकर लाई है, वो सोचती है कि वो मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण कर लेंगे, ये उनकी गलतफहमी है। सीएम के मुताबिक बीजेपी उन्हें राष्ट्रपति शासन का डर दिखा रही है। अगर उसे लगाना है तो लगा दे, इसी बहाने वो हर जगह जाकर सारा वोट इकट्ठा कर लेंगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+