ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और सीबीआई पर निकाली भड़ास
कोलकाता। सारदा चिट फंड घोटाले में एक के बाद एक टीएमसी के सांसदों और मंत्रियों पर जिस तरह से सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है उससे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी बौखला गयी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का इस्तेमाल करक उनपर दबाव बनाना चाहती है।

ममता ने कहा कि उन्होंने सेक्युलर दलों के साथ बैठक में हिस्सा लिया जिस वजह से उनके खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस नेता बनर्जी ने कहा कि उनके सांसद श्रृंजॉय बोस को इस वजह से गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह नेहरू समिट में गई थीं।
ममता ने कहा कि बोस पर शारदा घोटाले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया गया है। बीजेपी उनसे बदला ले रही है। उन्होंने सीबीआई पर भी सवाल उठाया और कहा कि सीबीआई की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है।
इससे पहले शुक्रवार को कल्याणी में ममता ने कहा कि सीबीआई चोरों की शह पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों निवेशकों को धोखा दिया, उन पर कार्रवाई करने के बजाया सीबीआई सारदा को धोखा देने वालों पर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications