दिल्ली चुनाव में राजनीति चरम पर, ममता ने आम आमदी पार्टी को दिया समर्थन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव हर रोज दिलचस्प होता जा रहा है। एक के बाद एक कई राजनैतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी के खुले समर्थन में उतर आयी हैं। यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव के बाद कई प्रदेशों में भाजपा के रथ को रोकने में असमर्थ रहीं क्षेत्रीय पार्टियां दिल्ली में किसी भी तरह से भाजपा के विजय रथ को रोकना चाहती है।

delhi election

टीएमसी ने दिया समर्थन

पश्चिम बंगाल में सारदा चिट फंड घोटाले की तपिश में एक के बाद एक ममता के मंत्रियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। साथ ही कई ममता के कई मंत्रियों ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में मजबूत होती भाजपा को रोकने का टीएमसी हर संभव प्रयास करना चाहती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुलेआम आप को अपना समर्थन दे दिया है। ममता ने लोगों से अपील की है कि 7 फरवरी को आम आदमी पार्टी को अपना वोट देशहित में दे।

सीपीआईएम ने भी केजरीवाल को दिया अपना समर्थन

केजरीवाल को समर्थन देने वाली पार्टियों में सीपीआईएम भी खुलकर सामने आ गयी है। सीपीआईएम नेता प्रकाश करात ने भी लोगों से अपील की है कि जिन सीटों पर उनके उम्मीदवार नहीं खड़े हैं उन सीटों पर दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को अपना वोट दें।

एआईएमएम ने भी दिया अपना समर्थन

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बिना किसी दिक्कत के दिल्ली में अपनी सरकार बना लेगी। ओवैसी ने भी दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी को अपना वोट देने की अपील की है।

राजद और जेडीयू ने भी दिया अपना समर्थन
बिहार में जिस तरह से राजनैतिक घमासान जारी है वह राजद और जेडीयू के लिए समस्या का सबब बनता जा रहा। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+