दिल्‍ली में दीदी को याद आईं लता दीदी

mamta rally
नई दिल्‍ली। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नई दिल्‍ली में एक चुनावी रैली की। इस रैली से भले ही अन्‍ना हजारे गायब रहे लेकिन कई ऐसी बातें थीं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

ममता बनर्जी ने रैली में नरेंद्र मोदी को कम्‍यूनल चेहरा करार दिया तो वहीं लोगों से अपील की कि वह लता मंगेशकर के गाने 'ऐ मेरे वतन के लोगों,' को भी कभी न भूलें। इसके साथ ही दीदी ने देश में थर्ड फ्रंट से अलग फेडरल फ्रंट की बात को जनता के बीच रखा।

दिल्‍ली में हुई रैली के दौरान दीदी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर ही बराबर निशाना साधा। गौरतलब है कि म मता दोनों ही पार्टियों का अहम हिस्‍सा रह चुकी हैं और दोनों ही पार्टियों के साथ उनका अनुभव कुछ खास नहीं रहा है।

ममता ने रैली में केंद्र सरकार को 'यूजलेस' सरकार करार दिया

रैली में ममता ने कहा कि भले ही मोदी के पास बहुत पैसा हो लेकिन यह बात भी सच है कि वह देश का एक कम्‍यूनल चेहरा हैं। ममता की मानें न तो उन्‍हें बीजेपी चाहिए और न ही कांग्रेस और न ही उनकी ख्‍वाहिश थर्ड फ्रंट के साथ जाने की है। इस रैली में उन्‍होंने कहा कि एक फेडरल फ्रंट ही देश को बचा सकता है।

इस रैली के दौरान दीदी के कई अंदाज लोगों को देखने को मिले। उन्‍होंने बीच-बीच में उर्दू के कुछ शेर पढ़े तो वहीं लता मंगेशकर के एक गाने का जिक्र भी लोगों से किया। ममता ने रैली में कहा, 'देश की इकॉनमी जीरो है सबकुछ माइनस में जा रहा है। अगर देश को बचाना है तो लता मंगेशकर का एक गाना याद रखो।'

यहां पर ममता ने लोगों से अपील की कि पार्टियां देश को खत्‍म करने में लगी हुई हैं।अब देश में एक नई बदलाव होना चाहिए। ममता के मुताबिक जब पूरी दुनिया बदल सकती है तो फिर दिल्‍ली में बैठी केंद्र की 'यूजलेस' सरकार क्‍यों नहीं बदल सकती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+