ममता ने मोदी सरकार पर लगाया एक और बड़ा आरोप, कंपनियां नहीं दे रही हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीबीआई केस को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच धरने पर बैठी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि, मैंने हेलीकॉप्टर कंपनी से एग्रीमेंट किया था और अडवांस बुकिंग की थी लेकिन अब वह हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने से पीछे हट गई है। कंपनी का कहना है कि आपके आने से हमारा बिजनेस खराब हो जाएगा।

mamta banarjee

ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं नाम नहीं लूंगी, हमने एक हेलीकॉप्टर कंपनी के साथ समझौता किया था। हमने अग्रिम बुकिंग कर ली थी, 15 जनवरी को समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह दुख की बात है कि उन्होंने हमें 1 फरवरी को सूचित किया कि वे हमें हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराएंगे। वह अब पीछे हट गए हैं।

ममता बनर्जी ने यह भी खुलासा किया है कि हेलीकॉप्टर कंपनी वाले उन्हें अपने पास आने से मना कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि आपके आने से हमारा बिजनेस खराब हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरने पर बैठीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ये हमारी नैतिक जीत है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। हम कोर्ट की इज्जत करते हैं और उसके आदेश का पालन करेंगे।

बता दें कि अब सीबीआई की अर्जी पर 20 फरवरी को सुनवाई होगी। राजीव कुमार के खिलाफ कोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी कर दिया है। जिसका जवाब 18 फरवरी तक जमा करना होगा। वहीं डीजीपी पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को सुनवाई को दौरान पेश होना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+