मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित बिल्डिंग का एक हिस्सा ढहा, 40 लोग सुरक्षित निकाले गए
मुंबई, 25 जून। मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थिति बिल्डिंग का एक हिस्सा आज सुबह ढह गया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल से 40 लोगों को सुरक्षित बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया है, अभी तक इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि दो हफ्ते पहले भी मंबई में एक चार मंजिला घर ढह गया था, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा पश्चिमी मुंबई के मालवानी इलाके में हुआ था। हादसे में 7 लोग घायल भी हो गए थे। घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने कहा था कि शहर में भारी बारिश की वजह से घर ढह गया। इस घटना के बाद मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि जर्जर बिल्डिंग को गिराए जाने का काम कोर्ट के ऑर्डर की वजह से रोक दिया गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसपर कहा था कि मुंबई एक तरफ बिल्डिंग ढह रही हैं तो दूसरी तरफ स्थानीय निकाय कोर्ट पर ऊंगली खड़ा कर रह है।
रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था। यह बिल्डिंग कुछ ही साल पुानी है और इसके भीतर मरम्मद का काम चल रहा था। इस दौरान तीसरी और चौथी मंजिल की स्लैप गिर गई। जिसके बाद मौके से पुलिस और दमकल की टीम ने 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। किसी को भी इस हादसे में गंभीर चोट नहीं आई है। महाराष्ट्र में जो पुरानी बिल्डिंग हैं वहां पर मरम्मत का काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications