महारैली में ममता का हमला- मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट आ गई

Recommended Video

    Mamata Banerjee ने जब Mega Rally में कहा, Modi Govt की Date Expire हो गई | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में शनिवार को करीब 20 दलों के नेता कोलकाता में एक मंच पर दिखाई दिए। 41 साल बाद कोलकाता में विपक्ष का इतना बड़ा जमावड़ा लग रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर कोलकाता में जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडु की राजनीति को प्रभावित करने वाले लगभग सभी नेता एक साथ एक मंच पर बीजेपी के खिलाफ मौजूद हैं। ममता बनर्जी ने कहा है कि इस बार लोकसभा चुनावों में बीजेपी 125 सीटों पर सिमट जाएगी। बीजेपी ने इस रैली को विपक्ष का डर बताया है।

    Mamata Banerjee will hold a mega rally for a grand alliance of opposition parties live updates

    पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट

    LIVE Feed
    Jan 19, 2019, 3:44 PM IST

    ममता बनर्जी ने कहा कि यूनाइटेड इंडिया रैली में 23 से 26 पार्टियों का समर्थन मिला है। पीएम मोदी को लगता है कि वही बस ईमानदार है बाकी सब बेईमान है।
    Jan 19, 2019, 3:43 PM IST

    ममता बनर्जी ने कहा मोदी सरकार की समाप्ति का वक्त आ गया है, उन्हें बताना है कि उनका समय पूरा हो गया है।
    Jan 19, 2019, 3:27 PM IST

    पीएम मोदी पर हमला, ममता बनर्जी बोलीं- आपने सोनिया गांधी, लालू यादव किसी को नहीं छोड़ा तो आपको हम क्यों छोड़ेंगे
    Jan 19, 2019, 3:26 PM IST

    ममता बनर्जी का संबोधन, मोदी सरकार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए, राफेल को लेकर एक बार फिर ममता बनर्जी ने बोला हमला
    Jan 19, 2019, 3:17 PM IST

    तेजस्वी यादव- सभी को एकजुट होने की जरूरत है, और लड़कर जीतने की जरूरत है। पीएम मोदी पर बोला हमला- अगर चौकीदारी में गलती करोगे तो देश की जनता थानेदार है
    Jan 19, 2019, 3:12 PM IST

    राजद नेता तेजस्वी यादव भी कोलकाता की रैली में शामिल हुए
    Jan 19, 2019, 3:07 PM IST

    राफेल को लेकर मोदी सरकार पर हमला, विमान की कीमत कैसे बढ़ गई, HAL के रहते ये डील देश की कंपनी को क्यों नहीं दी गई। इनका जवाब नहीं देंगे तो आप सुनते रहेंगे कि चौकीदार चोर है।
    Jan 19, 2019, 3:05 PM IST

    बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, राफेल पर अगर आप कुछ छिपाएंगे तो देश की जनता कहेगी, चौकीदार चोर है
    Jan 19, 2019, 3:04 PM IST

    बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान- देश बदलाव चाहता है, नया नेता चाहता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी, जीएसटी पर मोदी सरकार पर बोला हमला
    Jan 19, 2019, 2:34 PM IST

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर हमला, राफेल डील में नरेंद्र मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाया, आगामी लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र में विश्वास को बहाल करने के लिए होगा
    Jan 19, 2019, 1:57 PM IST

    अरविंद केजरीवाल ने कहा- जगह-जगह दलितों को मारा जा रहा है, मुस्लिमों के साथ अन्याय हो रहा है।
    Jan 19, 2019, 1:56 PM IST

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल- मोदी-शाह की जोड़ी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया, पीएम मोदी के कारण किसान, महिलाएं, युवा परेशान हैं।
    Jan 19, 2019, 1:51 PM IST

    अखिलेश यादव बोले- चुनाव नजदीक आते ही सरकार ईडी और सीबीआई से गठबंधन कर रही है लेकिन हमारा गठबंधन जनता के साथ है।
    Jan 19, 2019, 1:49 PM IST

    अखिलेश यादव- नए साल में नया प्रधानमंत्री आ जाए तो कितनी खुशी होगी। हम पूछते हैं, जो फेल हो गए, जिन्होंने देश को निराश किया, साजिश किया, समाज में नफरत फैलाई, भाजपा के अलावा कोई और हो तो बताएं
    Jan 19, 2019, 1:47 PM IST

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन- ममता बनर्जी को धन्यवाद देने के बाद उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला, अखिलेश यादव ने कहा- सपा-बसपा के गठबंधन से देश में खुशी की लहर
    Jan 19, 2019, 1:45 PM IST

    कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि स्थानीय दल मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेंगे
    Jan 19, 2019, 1:43 PM IST

    बीएसपी नेता ने कहा- बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एक होना है और सपा-बसपा ने गठबंधन कर इसकी शुरुआत कर दी है, अंबेडकर के विचारों को बचाने के लिए हमें केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना होगा
    Jan 19, 2019, 1:43 PM IST

    सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा- मोदी को हटाने के लिए एक हुए सपा-बसपा का गठबंधन हुआ, केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई, सरकार बनने से पहले बहुत सारे वादे किए लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद सभी वादों को भूल गए
    Jan 19, 2019, 1:36 PM IST

    कोलकाता की रैली में एमके स्टालिन ने कहा- मई में होने वाला अगला लोकसभा चुनाव देश का दूसरा स्वाधीनता संग्राम होगा
    Jan 19, 2019, 1:06 PM IST

    उन्होंने कहा कि कश्मीर में आइए और कश्मीर को देखिए कि कितना खूबसूरत है हमारा कश्मीर
    Jan 19, 2019, 1:04 PM IST

    फारूख अब्दुल्ला- उम्मीद करते हैं, इस साल नई सरकार बनेगी और देश का भविष्य संवारेगी। पीएम मोदी पर तीन तलाक को लेकर बोला हमला, बिल पास कराने को लेकर दी चुनौती
    Jan 19, 2019, 1:03 PM IST

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला- ईवीम मशीन नहीं ये चोरी की मशीन है, हम सब को चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए।
    Jan 19, 2019, 12:55 PM IST

    शरद यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- एक भी ऐसा संस्थान नहीं जिसे सरकार ने बर्बाद ना किया हो
    Jan 19, 2019, 12:47 PM IST

    जब-जब वोट विभाजन रूका है, तब-तब बीजेपी को नुकसान होगा, बीजेपी अध्यक्ष और पीएम मोदी अपशब्दो का प्रयोग करते हैं, मजाक उड़ाते हैं। - सिंघवी
    Jan 19, 2019, 12:43 PM IST

    अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा अमित शाह की रैलियों पर किसी ने कुछ नहीं बोला। ये कैसा दोगलापन है।
    Jan 19, 2019, 12:40 PM IST

    अरुण शौरी ने भी बीजेपी पर हमला बोला और कहा -इस सरकार ने सबकुछ बर्बाद कर दिया है। इस सरकार को हटाना है, राफेल जैसा घोटाला किसी सरकार में नहीं हुआ, ऐसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं आई
    Jan 19, 2019, 12:31 PM IST

    यशवंत सिन्हा- कश्मीर का समाधान गोली से नहीं, प्यार की बोली से होगा, तब मुझे देशद्रोही कहा गया, पाकिस्तान का एजेंट कहा गया। देश आज एक खतरनाक मोड़ पर है, इस सरकार को हटाना ही लक्ष्य है
    Jan 19, 2019, 12:28 PM IST

    यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि देश के हर संस्थान को बर्बाद करने की कोशिश बीजेपी ने की है। उन्होंने कहा कि मोदी मुद्दा नहीं है, मुद्दे मुद्दा है।
    Jan 19, 2019, 12:25 PM IST

    RLD नेता जयंत चौधरी ने कहा- देश से चोरों को भगाना है, अगर अच्छे दिन लाना है तो मोदी जी को भगाना है।
    Jan 19, 2019, 12:13 PM IST

    हार्दिक पटेल भी मंच पर मौजूद, बोले- ये बीजेपी के खात्मे की शुरुआत, हेमंत शोरेन, अरविंद केजरीवाल, कुमारस्वामी आदि कई नेता मंच पर
    READ MORE

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+