ममता की चुनौतीः हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए केंद्र सरकार
कोलकाता। सारदा घोटाले में अपनी पार्टी के सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी खिलाफ बदला ले रही है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने केंद्र सरकार को यह कहते हुए चुनौती दी कि राज्य में राष्ट्रपति शासन और उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।

भेज दीजिए मुझे जेल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आप मुझे जेल भेज दीजिए। मैं भी देखना चाहती हूं कि वहां कितनी बड़ी जेल है। इस बैठक में पार्टी के सांसद विधायक और मंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझसे इसलिए बदला ले रही है क्योंकि मैं नेहरू जयंती पर कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इसी बदले में मेरे विधायकों को गिरफ्तार कर रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि अगर हम पर प्रहार होता है तो हम भी जवाब देंगे। हम सभी चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से नहीं डरें और भागवा पार्टी की साजिशों के खिलाफ एकजुट हों।












Click it and Unblock the Notifications