Kathavachak Devi Nidhi Saraswat: खूबसूरत कथावाचक है यूपी के बड़े सियासी खानदान की बहू, पति कौन?
Kathavachak Devi Nidhi Saraswat: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की जानी-मानी श्रीमद्भागवत कथावाचक और सुप्रसिद्ध भजन गायिका निधि सारस्वत अक्सर अपने भजन और प्रवचन की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। बहुत ही कम उम्र में आध्यात्म से प्रेम करने वाली निधि सारस्वत अपनी सादगी, शालीनता और सुंदरता के लिए भी खासी लोकप्रिय हैं, एक बार फिर से वो अपनी सुंदरता के लिए लोगों के बीच चर्चा बन गई हैं, दरअसल हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो संस्कारी बहू के रूप में दिख रही थीं।
दरअसल उनके घर पर मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पधारे थे, उनसे मिलने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वो पिंक साड़ी में नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही थीं। जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे थे, हालांकि ये तस्वीरें फरवरी 2026 की हैं, जो कि एक बार फिर से वायरल हो गई हैं।

आपको बता दें कि निधि सारस्वत यूपी के बड़े सियासी खानदान से भी नाता रखती हैं, जी हां वो उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय की पत्नी हैं।दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी, दोनों की मुलाकात साल 2020 में ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
चिराग और निधि दोनों ही आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित
वहीं से दोनों की जान-पहचान आगे बढ़ी और धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती गहरी होती गई और इसके बाद दोनों के परिवारवालों ने मिलकर इनकी शादी पक्की कर दी। सबसे खास बात ये है कि दोनों के बीच निकटता इसलिए बढ़ी क्योंकि चिराग और निधि दोनों ही आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित हैं।

कौन है कथावाचक निधि सारस्वत के पति चिराग उपाध्याय?
चिराग उपाध्याय, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे हैं चिराग की मां सीमा उपाध्याय वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं और वो फतेहपुर सीकरी से सांसद भी रह चुकी हैं। चिराग उपाध्याय खुद भी भाजपा नेता हैं, उन्होंने अक्टूबर 2020 में बीजेपी ज्वाइन की थी। उनके एक चाचा रामेश्वर उपाध्याय मुरसान ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख हैं तो वहीं एक चाचा मुकुल पूर्व एमएलसी रह चुके हैं।
अलीगढ़ की रहने वाली हैं कथावाचक निधि सारस्वत
आपको बता दें कि चर्चित कथावाचक निधि सारस्वत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सासनी गेट क्षेत्र की मूल निवासी हैं। साल 1997 में जन्मी निधि का बचपन से अध्यात्म से लगाव था,उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा अलीगढ़ के प्रसिद्ध चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज से की है, मात्र 7 साल की उम्र से ही इन्होंने संपूर्ण श्रीमद्भागवत गीता को कंटस्थ कर लिया था और तब से ही ये लोगों को अपने मधुर आवाज में इसका पाठ सुना रही हैं।

निधि सारस्वत और नेहा सारस्वत की युगल जोड़ी
निधि सारस्वत के भक्ति सफर में उनकी सगी बहन नेहा सारस्वत का भी बड़ा योगदान है। नेहा भी निधि की तरह ही कथा वाचन करती हैं और बेहद मधुर सुरों में भजन गाती हैं। जब ये दोनों बहनें एक साथ मंच पर उतरती हैं, तो श्रद्धालु भावविभोर हो जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें 'युगल जोड़ी' कहा जाता है। इन दोनों ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड किंगडम (यूके), यूनाइटेड स्टेट्स (यूएस) और विश्व के कई अन्य देशों में भागवत का पाठ किया है।
'सद्भाव पुरस्कार' से सम्मानित हैं कथावाचक निधि सारस्वत
निधि को यूके संसद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता विद्वान पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। लंदन के मेयर की ओर से उन्हें सामाजिक समरसता के लिए 'सद्भाव पुरस्कार' देकर सम्मानित किया जा चुका है। भजन गायिकी और कथावाचन के अलावा निधि सारस्वत सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हुई हैं। वह एक सेवाभावी फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करती हैं। यह संस्था देश के दिव्यांगों के लिए काम करती है।

कथावाचक निधि सारस्वत की फीस कितनी है?
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निधि सारस्वत पूर्ण भागवत कथा (7 से 9 दिन) के आयोजन के लिए लगभग 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। निधि सारस्वत से जुड़ी अन्य जानकारी, उनके यूट्यूब चैनल से प्राप्त कर सकते हैं।














Click it and Unblock the Notifications