ममता बनर्जी बोलीं- इंग्लिश में एक लाइन भी नहीं बोल पाते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी इंग्लिश में एक लाइन भी ठीक से नहीं बोल पाते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वे जब भी बोलते हैं तो टेलीप्रॉम्प्टर में देखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम बहुत भाषण देते हैं लेकिन वे ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। ममता बनर्जी के इस बयान का जिक्र एक बंगाली वेबसाइट में किया गया है।

ममता बनर्जी ने कहा कि पूरी मीडिया इस बात को जानती है, सब जानते हैं। वे स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं और जो भी बोलना होता है, इंग्लिश में बोलते हैं। वे ऐसे बोलते हैं जैसे अंग्रेजी भाषा फ्लूएंट हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना पड़ता है। ममता बनर्जी अक्सर पीएम मोदी की आलोचना करती हैं।
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना को भी उन्होंने बंगाल में बंद करने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी का आरोप है कि केंद्र सरकार इस मामले में राजनीति कर रही है। ममता का कहना था कि बीजेपी के लोग बंगाल के हर घर में चिट्ठी भेज रहे हैं, जिसमे उनकी तस्वीर है और कमल का निशान है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के निशान की चिट्ठी भेज रहे हैं तो स्कीम का 40 फीसदी राज्य सरकार क्यों भरे।












Click it and Unblock the Notifications