ममता बनर्जी बोलीं- 'कुछ लोग शांति भंग करने के लिए बंगाल में बाहरी गुंडे लेकर आ रहे हैं'

ममता बनर्जी बोलीं- 'कुछ लोग शांति भंग करने के लिए बंगाल में बाहरी गुंडे लेकर आ रहे हैं'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तंज करते हुए कहा है कि कुछ लोग राज्य की शांतिभंग करने के लिए बाहर से गुंडा लेकर आ रहे हैं। ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लिए कहा, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो दूसरे राज्यों से गुंडे लेकर आ रहे हैं ताकि 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की शांति भंग की जा सके। ममता बनर्जी की ये तीखी प्रतिक्रिया बीजेपी के उस बयान के बाद आई, जिसमें कहा था, "देश के अन्य हिस्सों के भारतीयों का टीएमसी सरकार द्वारा स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुले हाथों से स्वागत किया जाता है।"

Recommended Video

    सियासी हिंसा पर Governor ने घेरा तो Mamata Banerjee बोलीं- बंगाल में आए बाहरी गुंडे | वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee

    बाहरी गुंडे का आप लोग प्रतिकार कीजिए: ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी ने ये बयान हिन्दी भाषी बहुल क्षेत्र पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के शुभारंभ के मौके पर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि "गुंडे और बाहरी लोगों" का विरोध करें, जो राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    ममता बनर्जी ने कहा, अगर बाहर से कुछ गुंडे हमारे राज्य में आकर आपको आतंकित और डराने की कोशिश करते हैं तो आप सभी को एकजुट होकर उनका बहिष्कार करना चाहिए।

    बंगाल में बाहरी लोगों की मर्जी नहीं चलेगी: ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी ने कहा, ''मैं आप लोगों से वादा करती हूं कि मैं आप लोगों के साथ हमेशा ही रहूंगी। हम शांति में विश्वास करते हैं और राज्य में शांति बहाल करना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो 2021 के चुनाव के दौरान लोगों को आतंकित करने की कोशिश में लगे रहते हैं। हम बंगला में उन लोगों की मर्जी नहीं चलने देंगे।'' ममता बनर्जी ने कहा, ये लोग विभाजित करने वाले लोग हैं...इसलिए हमें उन्हें हराने की जरूरत है।

    बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी ने बीजेपी को बाहरी पार्टी बताया हो। इससे पहले भी ममता बनर्जी ने कई बार बीजेपी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर थे, उस दौरान उन्होंने कहा था कि आने वाले चुनाव में बीजेपी पश्चिम बंगाल में 200 से ज्याद सीटे लेकर आएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+