मैंने नहीं किया अपमानित, जनता को भ्रमित ना करें ममता- केसरीनाथ त्रिपाठी

गर्वनर केसरीनाथ त्रिपाठी ने बताया है की सीएम ममता बनर्जी बंगाल की जनता को इमोशनली ब्लैकमेल करना चाह रही है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी ने एक बार फिर से सीएम ममता बनर्जी के आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आधारहीन बातें कर रही है। ममता को जवाब देते हुए केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि वो बंगाल की जनता को भ्रमित कर रही हैं।

केसरीनाथ त्रिपाठी ने दिया आरोपों का जवाब

केसरीनाथ त्रिपाठी ने दिया आरोपों का जवाब

गवर्नर केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा है की सीएम ममता बनर्जी बंगाल की जनता को इमोशनली ब्लैकमेल करना चाह रही है। साथ ही गवर्नर ने कहा कि ममता बनर्जी को सूबे में कानून व्यवस्था के हालात ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए।इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी पर गंभीर आरोप लगाए थे। ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्यपाल ने उन्हें धमकी दी और अपमानित किया, जिससे वह अपमानित महसूस कर रही हैं। ममता ने कहा कि राज्यपाल ने भाजपा के किसी ब्लॉक प्रमुख के जैसी भाषा का इस्तेमाल किया है।पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा कि गवर्नर ने मुझे धमकी दी और मेरा अपमान किया। वह ऐसा नहीं कर सकते। मैंने उनसे कहा कि वह मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं ऐसी भाषा सुनने की आदी नहीं हूं। ममता ने कहा कि मैं चुनकर आई जनप्रतिनिधि हूं, जबकि वह नॉमिनेटेड हैं।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

ऐसे शुरू हुआ विवाद

ये विवाद पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात को लेकर शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री ममना बनर्जी ने राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में उत्तर 24-परगना के बदुरिया इलाके में मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और उससे जुड़े हिंदूवादी संगठनों पर राज्य में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।

केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

ममता बनर्जी ने हालात पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। पश्चिम बंगाल में उत्तर 24-परगना जिले के बदुरिया इलाके में एक फेसबुक पोस्ट के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, हिंसा के बाद बेकाबू हुए हालातों को सामान्य करने के लिए बदुरिया इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राज्य सरकार की मांग पर हिंसा से निपटने के लिए केंद्र ने अर्धसैनिक बल के 300 जवानों को पश्चिम बंगाल भेजा है। ममता बनर्जी ने हालात पर काबू पाने के लिए शांतिवाहिनी बनाने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+