लोकसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा पत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगील की मुख्यंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ममता और पार्टी से दूसरे सीनियर नेताओं ने टीएमसी का घोषणा पत्र जारी किया। टीएमसी के मैनीफेस्टो में महिलाओं, बेरोजगारी और किसानों पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर टीएमसी महिलाओं को सशक्त करने और रोजगार के असवर पैदा करने के लिए काम करेगी। किसानों की स्थिति में सुधार के लिए भी काम किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर सात चरण में चुनाव होने हैं। सभी सीटों पर टीएमसी उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर चुकी है।

लोकसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा पत्र

17वीं लोकसभा के लिए देश में सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होगा। मतदान के बाद 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा। पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में चुनाव संपन्‍न कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 2, दूसरे चरण में 3, तीसरे चरण में 5, चौथे चरण में 8, पांचवे चरण में 7, छठे चरण में 8 और सातवें चरण में 9 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

2014 के चुनावों में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 34 पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस के खाते में चार तो बीजेपी के खाते में दो सीटें गई थीं। सीपीआईएम भी 2014 चुनाव में महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+