बजट को लेकर ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आम आदमी के लिए इस बजट में जीरो, सरकार बड़े शब्दों में खो गई है
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी कि मंगलवार को केंद्रीय बजट 2022 पेश किया है। करीब डेढ़ घंटे के अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़ी ऐलान किया और इस बजट को अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट कहा है। बजट भाषण पूरा होने के बाद सत्ता पक्ष ने जहां सीतारमण के बजट की जमकर तारीफ की है तो वहीं विपक्ष के नेताओं ने कई अहम चीजें इससे छूट जाने की बात कही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए केंद्रीय बजट में शून्य है। सरकार बड़े शब्दों में खो गई है, जिसका कोई मतलब नहीं है - एक पेगासस स्पिन बजट। वहीं कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय बजट में मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं देने के लिए आलोचना की है।
कांग्रेस महासचिव और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वेतन कटौती और उच्च मुद्रास्फीति के चलते वेतनभोगी और मध्यम वर्ग बुरी तरह से प्रभावित है। बजट में वेतनभोगी और मध्यम वर्ग को राहत ना देकर इसके साथ विश्वासघात किया गया है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट पर कहा- बेहद निराशाजनक, इस बजट में कुछ भी नहीं है। यह आश्चर्यजनक रूप से निराशाजनक बजट है। इसमें मनरेगा का, रक्षा का, जनता के सामने आने वाली किसी अन्य जरूरी प्राथमिकताओं का कोई जिक्र नहीं है। हम भयानक मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं और मध्यम वर्ग के लिए कोई कर राहत नहीं है। ये बजट 'अच्छे दिनों' को और दूर धकेलता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications