'जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया, उनकी आभारी हूं', INDIA ब्लॉक के नेता के रूप में समर्थन मिलने पर ममता बनर्जी
Mamata Banerjee News: INDIA ब्लॉक के नेता के रूप में समर्थन दिए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार 11 दिसंबर को विपक्षी नेताओं का अभार प्रकट किया। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं उन सभी नेताओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे सम्मान दिया है। मैं उन सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। वे और उनकी पार्टी बहुत अच्छा करें।'
हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई थी। न्यूज़ 18 बांग्ला को दिए एक इंटरव्यू में ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।'

जब ममता बनर्जी से इंडिया ब्लॉक के भीतर नेतृत्व निभाने की भूमिका के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा, अगर मुझे मौका दें तो मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं। मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं।' खबर के मुताबिक, ममता को लालू यादव और शरद पवार सहित शीर्ष विपक्षी नेताओं का समर्थन मिला है।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करना चाहिए, जिसका गठन लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। हम ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे। ममता को (इंडिया ब्लॉक का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए। हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।
शरद पवार ने कहा, "हां, निश्चित रूप से (वह गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं), वह इस देश की एक प्रमुख नेता हैं। उनमें वह क्षमता है। संसद में उनके द्वारा चुने गए नेता जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं। इसलिए उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है। वहीं, सपा नेता उदयवीर सिंह ने भी ममता बनर्जी के बयान का समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications