रुपए में गिरावट और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर ममता बनर्जी का सरकार पर निशाना

रुपए में गिरावट और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर ममता बनर्जी का सरकार पर निशाना रुपए में गिरावट और पेट्रोल कीमतों को लेकर ममता का सरकार पर निशाना

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे रुपए और डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने फेसबुक पर एक कविता के जरिए देश की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए मोदी सरकार की आलोचना की है। ममता ने कहा है कि मोदी सरकार जिस तरह से काम कर रही है और देश की व्यवस्था पर उसका जो असर हो रहा है, उससे देश के आमजन के लिए बहुत खतरनाक हालात बन गए हैं।

Mamata Banerjee criticize govt Rupee suffering low fever petrol prices highest ever

इससे पहले प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले को लेकर भी पश्चिम ममता बनर्जी ने उनकी कड़ी आलोचना की। बनर्जी ने सवाल किया कि क्या नोटबंदी इसलिए लागू की गई थी कि कालाधन रखने वाले गुपचुप इसे सफेद कर लें। बनर्जी ने भारतीय रिजर्व बैंक के नोटबंदी के जरिए चलन से बाहर किए गए 15.42 लाख करोड़ रुपये में से 99.3 प्रतिशत से ज्यादा बैंक के पास वापस आ जाने की रिपोर्ट के बाद सरकार को निशाने पर लिया।

बता दें कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बीते कई दिनों से लगातार कमजोर हो रहा है। शुक्रवार को भी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 70.95 के स्तर पर खुला और कारोबार के शुरुआत में ही रुपये ने 71 रुपये/डॉलर के स्तर को भी छू लिया। इस साल रुपया 10 फीसदी से ज्यादा कमजोर हो चुका है।

वहीं शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 78.52 रुपए प्रति/लीटर और डीजल की कीमत 70.21 रुपए प्रति/लीटर हो गई। दिल्ली में पहली बार डीजल 70 रुपयए के पार पहुंचा है। पिछले एक महीने में दिल्ली में पेट्रोल 2.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.46 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+