पेगासस जासूसी कांड का स्वत: संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट: ममता बनर्जी
कोलकाता, 22 जुलाई। पेगासस जासूसी कांड सामने आने के बाद भारत में लगातार सियासी कोहराम मचा हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह इस मामले का स्वत: संज्ञान ले। ममता ने आरोप लगाया है कि भाजपा भारत को सर्विलांस स्टेट बनाना चाहती है, उन्होंने अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट को देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए खुद से इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। ममता बनर्जी ने अपने फोन के फ्रंट और रियर कैमरे पर टेप लगा लिया है, फोन को दिखाते हुए कहा कि भाजपा सरकार का भविष्य भी इसी तरह से 2024 के चुनाव में सील कर देना चाहिए।

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की बजाए हर जगह सर्विलांस है। केंद्र की भाजपा सरकार देश को सर्विलांस के अंदर रखना चाहती है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के जज और अपने मंत्रियो को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा। मैं सुप्रीम कोर्ट के जज से अपील करती हूं कि वह पेगासस जासूसी मामले का खुद से संज्ञान लें। देश को सिर्फ न्यायपालिका ही चा सकती है। ममता ने भाजपा पर ताकत का बेजा इस्तेमाल का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पैसा, माफिया और ताकत के दम पर भाजपा बंगाल का चुनाव जीतना चाहती थी। भाजपा मोटो है कि चुनाव पर कब्जा कीजिए, न्यायपालिका पर कब्जा कीजिए, मीडिया हाउस पर कब्जा कीजिए।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बोले किसान नेता- हमारा अगला मिशन यूपी, BJP को पूरी तरह अलग थलग कर देंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल के चुनाव के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों को इस्तेमाल किया, इनके मंत्री बंगाल का दौरा दैनिक यात्रियों की तरह करने लगे। चुनाव आयोग का कार्यालय भाजपा का कार्यालय बन गया था। लेकिन इन लोगों के कोशिशें नाकाम रही, बंगाल के वोटर्स ने इन्हें नकार दिया, लोगों ने धर्म के आधार पर लोगों के बीच फूट की इनकी नीति को खारिज कर दिया। अगर इन्हें लगता है कि ये जासूसी से चुनाव जीतेंगे तो ये गलत सोचते हैं, ये काम नहीं करेगा।
-
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications