गांगुली यौन उत्पीड़न: ममता ने फिर लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी

बनर्जी ने कहा, "मीडिया में आई रपटों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय समिति ने गांगुली को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का प्रथमदृष्ट्या दोषी पाया है। इस आधार पर मैंने आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति को दूसरी चिट्ठी भेजकर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें अपने पद से तत्काल हटाया जाए।"
ममता ने गुरुवार को राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर गांगुली के खिलाफ अपनी इंटर्न के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।
तृणमूल कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज सहित कई लोगों ने गांगुली को मानवाधिकार आयोग पद से हटाए जाने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications