AIIMS Server: दिल्ली एम्स के सर्वर पर मैलवेयर का अटैक, Cyber Team ने किया बचाव
दिल्ली एम्स के सर्वर में मंगलवार दोपहर मैलवेयर की मौजूदगी की रिपोर्ट साइबर टीम को गई। जिसके बार पूरी टीम सक्रिय हो गई।

Malware in Delhi AIIMS Server: दिल्ली एम्स के सर्वर पर मैलवेयर का अटैक देखा गया है। लेकिन साइबर टीम ने कुछ ही देर में इसे ठीक कर दिया। इसकी जानकारी खुद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने ट्वीट कर दिया। एम्स ने अपने बयान में कहा कि मैलवेयर का अटैक की जानकारी होते ही साइबर एक्सपर्ट्स की टीम सक्रिय हो गई और समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में मंगलवार (6 जून) को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मैलवेयर हमले की जानकारी हुई। सर्वर पर मुस्तैदी से नजर रही साइबर एक्सपर्ट्स की टीम ने इसे तुरंत टिटेक्ट कर लिया। टीम ने सफलतापूर्वक मैलवेयर के अटैक विफल कर दिया।
एम्स की ओर से कहा गया मंगतकनीकी खामी की वजह से सर्वर डाउन हो गया था। लेकिन अब खतरे को निष्प्रभावी कर दिया गया।
एम्स की ओर से कहा गया मंगतकनीकी खामी की वजह से सर्वर डाउन हो गया था। लेकिन अब खतरे को निष्प्रभावी कर दिया गया। बता दें कि दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर हैकर्स का ये पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल नवंबर एम्स के सर्वर पर ransomware attack देखा गया। जिससे कई मरीजों के डेटा लीक होने का खतरा बढ़ गया था। सर्वर बाधित होने से नए मरीजों का पंजीकरण पर भी असर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications