PM मोदी ने रायबरेली को लेकर राहुल गांधी पर किया तंज तो बचाव में आए खड़गे, कहा- 'क्या वाजपेयी, आडवाणी नहीं...'
Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर कहा था कि 'वह अमेठी से भाग गए थे।' अब खड़गे ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, 'भाजपा के प्रतीक लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था।' खड़गे ने कहा कि, '2014 के आम चुनाव में पीएम मोदी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था।'

राहुल गांधी ने शुक्रवार (03 मई) को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने 2014 में दो सीटों वाराणसी और वडोदरा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वडोदरा निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दिया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 'PM मोदी ओछी बातें करते हैं...'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर ओछी बातें करने और अपनी गरिमा त्यागने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी डरे हुए हैं। खड़गे ने कहा, ''वह अपनी मर्यादा छोड़कर छोटी-मोटी बातें करते हैं और हमले करते हैं। उन्हें जवाब देने का कोई मतलब नहीं है। कौन डरता है?"
उन्होंने आगे कहा, "क्या (लालकृष्ण) आडवाणी ने दो सीटों से नामांकन दाखिल नहीं किया? क्या (अटल बिहारी) वाजपेयी ने ऐसा नहीं किया? उन्होंने खुद ऐसा किया। फिर राहुल गांधी पर तंज क्यों?''
'PM मोदी खुद वाराणसी से भाग गए थे'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी खुद "वाराणसी भाग गए हैं"। बता दें कि 2019 तक अमेठी राहुल गांधी का गढ़ था, जब स्मृति ईरानी ने उन्हें 55000 से अधिक वोटों से हराया। गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा वहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से होग।












Click it and Unblock the Notifications