'...ये चुनाव जनता बनाम मोदी, BJP, RSS', हिमाचल में मल्लिकार्जुन खड़गे का भाजपा पर निशाना

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के छठवें चरण के तहत वोटिंग के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge) ने शिमला में कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को निशाने पर लिया। खड़गे ने दावा किया कि ये चुनाव आईएनडीआईए के लिए जनता खुद लड़ रही है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने दावे के साथ कहा कि 4 जून को आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनेगी। खड़गे ने शिमला की रैली में कहा, ''यह चुनाव जनता बनाम मोदी, जनता बनाम बीजेपी और जनता बनाम आरएसएस है। लोग हमारे और अपने लिए लड़ रहे हैं. हमारी जीत की संभावना ज्यादा है। इसलिए मैंने पहले कहा था कि 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा।"

Mallikarjun Kharge targets BJP

मंच से खड़गे ने गठबंधन में प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी नेता मिलकर तय करेंगे। खड़गे ने कहा कि वर्ष 2004 और साल 2009 में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को हिंदू और मुसलमान में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। खरगे ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में नेताओं को डराने और धमकाने की कोशिश होती है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को पीछे लगाकर सरकार गिराने की कोशिश होती है। कर्नाटक, गोवा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भाजपा ने सरकार गिराई और हिमाचल में भी यही कोशिश की गई।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+