मोदी भारत में वही करना चाहते हैं जो हिटलर ने जर्मनी में किया था: खड़गे

मुंबई। कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे ने रविवार पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना हिटलर से कर डाली। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था। भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान को नष्ट करने की साजिश कर रहे हैं।

Mallikarjun Kharge says, PM Modi Wants to do to India What Hitler Did to Germany

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को मुंबई में कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, इस देश में तानाशाही लाने की कोशिश हो रही है। जैसे हिटलर ने जर्मनी में किया वैसा मोदीजी आज हिंदुस्तान में करना चाहते हैं।

खड़गे ने कहा कि भाजपा के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है, बल्कि समान रूप से हर एक भारतीय से है।

बीजेपी पर हमला बोलते हुए खड़गे ने कहा कि, बीजेपी ने पिछले चार सालों में एक भी अच्छा काम नहीं किया है, उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया। उन्होंने कि, जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को खत्म कर दिया है और लगातार प्रेस पर अंकुश लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+