'केंद्र को ऐसी लो लेवल राजनीति नहीं करनी चाहिए', G20 डिनर में न्योता नहीं मिलने पर बोले खड़गे
G20 Meet: राजधानी दिल्ली में जी20 समिट जारी है। इसके तहत सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया। साथ ही समिट की कार्यवाही शुरू करवाई। वहीं आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एक डिनर आयोजित किया गया है, जिसको लेकर राजनीति हो रही।
इस डिनर में सभी राष्ट्राध्यक्षों और देश की बड़ी हस्तियों को बुलाया गया है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया गया, ऐसे में उनकी पार्टी नाराज हो गई। साथ ही बीजेपी और केंद्र पर पलटवार कर रही।

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि इस पर मैं पहले भी प्रतिक्रिया दे चुका है। मेरी पार्टी का भी बयान इस पर आ चुका है। ये अच्छी बात नहीं है। ऐसी लो लेवल पॉलिटिक्स केंद्र सरकार को नहीं करना चाहिए।
चिदंबरम भी केंद्र पर बरसे
खड़गे को निमंत्रण नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी लोकतांत्रिक देश की सरकार विश्व नेताओं के लिए आयोजित राजकीय रात्रिभोज में विपक्षी दलों को निमंत्रण ही नहीं देगी। ऐसा केवल उन्हीं देशों में हो सकता है, जहां ना तो लोकतंत्र है और ना ही विपक्ष। मुझे उम्मीद है कि इंडिया यानी भारत, उस स्थिति में नहीं पहुंच गया है जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
राहुल ने भी साधा था निशाना
वहीं बेल्जियम दौरे पर राहुल गांधी ने भी सरकार के इस फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि ये कोई नहीं बात नहीं है। मोदी सरकार देश की 60 प्रतिशत आबादी के प्रतिनिधि को महत्व नहीं देती। आप सोचिए कि ऐसा क्यों हो रहा है।
सरकार ने दी सफाई
केंद्र के मुताबिक इस रात्रिभोज में किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं बुलाया गया। ऐसे में खड़गे को भी निमंत्रण नहीं मिला। इसमें सिर्फ देश के कैबिनेट मंत्री, राज्यों के सीएम, केंद्रीय सचिवों और कुछ उद्योगपतियों को न्योता दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications