नेशनल हेराल्ड के खिलाफ ED की कार्रवाई पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, कही बड़ी बात
जिस तरह से ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ी कार्रवाई की और 751 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया है, उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने कहा कि भाजपा पांच राज्यों में चुनाव हार रही है, यही वजह है कि वह मजबूर होकर ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
बता दें कि ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड की 751 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर दिया है। खड़गे ने कहा कि जिस तरह से ईडी ने एजेएल की संपत्तियों को जब्त किया है वह मौजूदा चुनाव में भाजपा की घबराहट को दिखाती है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ में हार को देखते हुए भाजपा सरकार ने अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। भाजपा खुद को इस समय मजबूर महसूस कर रही है। लेकिन भाजपा का यह प्रयास भी विफल होगा और वह चुनाव में हार जाएगी।
चुनाव के दौरान एजेंसियों के दुरुपयोग का भाजपा का कोई नया तरीका नहीं है, अब यह पूरे देश के सामने उजागर हो चजुका है। नेशनल हेराल्ड ने स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में मुखर आवाज उठायी थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका पर गर्व है।
खड़गे ने कहा कि हमें अखबर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू का वो कथन याद है, स्वतंत्रता खतरे में है, अपनी पूरी ताकत से इसकी रक्षा करें। हम आगे भी उन आदर्शों के लिए लड़ना जारी रखेंगे जिसकी बदौतल यह गणराज्य स्थापित हुआ है। कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि देश की जनता भाजपा के इस नापाक खेल को समझने की बुद्धिमत्ता रखती है।












Click it and Unblock the Notifications