मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की 16 सदस्यीय चुनाव समिति का किया गठन, राहुल और सोनिया समेत ये शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया। इसमें पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 16 सदस्य शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया। जिसमें खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 16 सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि समिति का गठन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्रमुख विधानसभा चुनावों से पहले किया गया है।

चुनाव समिति के अन्य सदस्यों में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अनुभवी नेता अंबिका सोनी और मधुसूदन मिस्त्री शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और तेलंगाना से लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी के अलावा कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज भी प्रमुख पैनल के सदस्य हैं।

Mallikarjun Kharge

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रीतम सिंह, बिहार सांसद मोहम्मद जावेद और राज्यसभा सांसद अमी याज्ञनिक के अलावा पूर्व सांसद पीएल पुनिया और मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता ओमकार मरकाम को भी सभी महत्वपूर्ण पैनल के सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि बीते दिन यानी 3 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस की एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी। इसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे। अब पांच सितंबर को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक मल्लिकार्जुन के आवास पर आयोजित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी को इस बार सत्ता में आने से रोकने पर रणनीति बनाई जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+