कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने किया नामांकन दाखिल, कहा- मुझे उम्मीद है कि मैं जीतूंगा

नई दिल्ली, सितंबर 30। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद खड़गे ने कांग्रेस पार्टी के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है। खड़गे ने अपने बयान में कहा है कि आज मेरे समर्थन में आए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों और मंत्रियों ने मुझे प्रोत्साहित किया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। अब नतीजों वाले दिन देखेंगे कि क्या होता है, मुझे उम्मीद है कि मैं जीतूंगा।

mallikarjun kharge

दिग्विजय सिंह रेस से हुए हैं बाहर

आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नाम एकदम से सामने आया है। कल तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर का नाम सबसे आगे था, लेकिन दिग्विजय रेस से बाहर हो गए और फिर खड़गे उनकी जगह नामिनेशन की रेस में आ गए। बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार की पहली पसंद हैं। खड़गे के अलावा शशि थरूर भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। इसके अलावा झारखंड कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी भी नॉमिनेशन फाइल कर चुके हैं।

जी-23 के नेताओं ने किया खड़गे का समर्थन

आपको बता दें कि शुक्रवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ करीब 30 नेता नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। इनमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। नामांकन दाखिल करते वक्त इतने नेताओं की मौजूदगी इस ओर इशारा कर रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे ही जीतेंगे। खड़गे के साथ पहुंचने वाले नेताओं में जी-23 के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी मौजूद रहे। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी खड़गे के समर्थन में नजर आए।

खड़गे का सपोर्ट करने वाले नेता

इनके अलावा एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, अभिषेक मनु सिंघवी,अजय माकन, भूपिंदर हुड्डा, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंदर हुड्डा, नारायण सामी, वी वथिलिंगम, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन, रघुवीर सिंह मीणा, धीरज प्रसाद साहू, ताराचंद, पृथ्वीराज चौहान, कमलेश्वर पटेल, मूलचंद मीणा, डॉ. गुंजन, संजय कपूर और विनीत पुनिया भी खड़गे के समर्थन में आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+