MCD Election: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, अजय कुमार को अतिरिक्त प्रभार
MCD Election News Update: दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। पार्टी के मुताबिक वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे इस कमेटी के चेयरमैंन होंगे, जबकि के. जयकुमार और काजी मोहम्मद निजामुद्दीन इस कमेटी के सदस्य हैं। इसके अलावा खड़गे ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव का अतिरिक्त प्रभार एआईसीसी प्रभारी डॉ अजय कुमार (सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड) को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

वहीं दूसरी ओर एमसीडी चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर भी पार्टी चर्चा कर रही। पार्टी नेताओं के मुताबिक सभी वर्तमान 31 पार्षदों को दोबारा से टिकट देने की योजना है। इसके अलावा कुछ पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसको लेकर कांग्रेस ने रविवार को कार्यकारिणी की लंबी बैठक भी की। जिसमें इस बात पर सहमति बनी कि सिर्फ जीतऊ उम्मीदवारों पर ही दांव लगाया जाएगा।
1000 से ज्यादा दावेदार
2007 के बाद से ही कांग्रेस एमसीडी की सत्ता से बाहर है। इस वजह से इस बार उसने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके चलते अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिसमें बीजेपी, AAP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। कांग्रेस का दावा है कि 250 सीटों के लिए उसके पास 1000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। पार्टी टिकट वितरण को लेकर विचार कर रही है। जल्द ही लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा।
कब है चुनाव?
आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव का ऐलान हो गया है। जिसके तहत 4 दिसंबर को सभी सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी, जबकि 7 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। ये चुनाव ईवीएम के जरिए होगा। जिस वजह से 55 हजार ईवीएम की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications