शायराना अंदाज में खड़गे का बीजेपी-RSS पर निशाना, पढ़िए क्या कहा
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस के महाधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी-आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने शायराना अंदाज में कहा कि तीमीर (अंधकार) को रोशनी कहते हुए अच्छा नहीं लगता, मुझे गम को खुशी कहते हुए अच्छा नहीं लगता... लहूं इंसानियत का जो दिन-रात पीते हैं, आरएसएस-बीजेपी के लोग उनको इंसान कहते हुए मुजे अच्छा नहीं लगता। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से कर्नाटक का चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस महाधिवेश में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन चल रहा है। रविवार तक चलने वाले इस महाधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत कर रहे हैं। शनिवार को महाधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं की दुआओं और सहयोग के चलते हम एक बार फिर से कर्नाटक में जीत दर्ज करेंगे। हमें आपके सहयोग की जरूरत है।

कर्नाटक चुनाव फिर से जीतेंगे- खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं, उसी राह पर चलकर आप भी कर्नाटक में हमारी मदद कर सकेत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कर्नाटक चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान खड़गे ने बीजेपी-आरएसएस पर शायरी के जरिए निशाना साधा।

रविवार तक चलेगा कांग्रेस का महाधिवेशन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तीमीर (अंधकार) को रोशनी कहते हुए अच्छा नहीं लगता, मुझे गम को खुशी कहते हुए अच्छा नहीं लगता... लहूं (खून) इंसानियत का जो दिन-रात पीते हैं, आरएसएस-बीजेपी के लोग उनको इंसान कहते हुए मुझे अच्छा नहीं लगता।












Click it and Unblock the Notifications