'करने वाले तुम और बुद्धि दूसरों को...', मल्लिकार्जुन खड़गे ने RSS प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा पर कसा तंज
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं पर दिए गए बयान पर पलटलवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा भारत हो या बांग्लादेश अ्ल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। जैसे हम अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं वैसे ही उनकी भी जिम्मेदारी हैं।
इसके साथ ही खड़गे ने कहा मोहन भागवत जिस पार्टी का समर्थन करते हैं वो ही पार्टी देश में फूट डालना चाहती है। इसकी शुरुआत संविधान बदलने की बात हो, आरक्षण की बात हो या फिर मुसलमानों की बात हो, सब भाजपा करती है और दूसरों बुद्धि दे रहे हो।

बता दें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में दशहरे के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजा पर ये बांग्लादेश में तख्तापटल के बाद वहां पर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बात की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा बांग्लादेश में जब हिंदुओं पर अत्याचार हुआ तो उनहोंने एकजुट होकर उसका प्रतिकार किया तो उनके ऊपर हो रहे हमले रुक गए। इसके साथ ही उन्होंने इशाारों ही इशारों में कहा भारत के हिंदू एकजुट नहीं हैं,उन्हें एकजुट होना चाहिए और शक्तिशाली होना चाहिए।
मोहन भागवत ने कहा अपने भारत देश में कट्टरता को बढ़ाने वाली घटनाओं में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। समाज को भाषा से लेकर जाति, मजहब और प्रांत के आधार पर बांटने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा अब इससे निपटने के लिए हमें 'शक्ति संपन्न' होना पड़ेगा।
#WATCH | On RSS chief Mohan Bhagwat's statement, Congress chief Mallikarjun Kharge says, " ...You (Bhagwat) are the one who supports the party which wants disunity in the country. It starts with changing the Constitution, ending the reservation and then speaking different things… https://t.co/r7RdEqWJOB pic.twitter.com/l3w8u9Xw9l
— ANI (@ANI) October 12, 2024












Click it and Unblock the Notifications