किराया नहीं दे पाईं मल्लिका शेरावत, मकान मालिक ने बॉयफ्रेंड सिरिल संग घर से निकाला

Recommended Video

    Mallika Sherawat को Boyfriend संग घर से धक्के मार कर किया बाहर । वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। बॉलीवुड की हॉट सुंदरी मल्लिका शेरावत के बारे में एक चौंकाने वाली खबर आई है। बीबीसी की खबरों के मुताबिक उनके पास मकान का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं है, जिसके चलते उनके मकान मालिक ने उनको और उनके बॉयफ्रेंड सिरिल ऑग्जनफैन्स को घर से बाहर निकाल दिया है। ये सब हुआ है पेरिस में, जहां के एक अपार्टमेंट में मल्लिका सिरिल के साथ लंबे वक्त से रह रही थीं, दोंनो को घर का 80 हजार यूरो यानी 64 लाख रुपए घर का किराया देना था जो कि वो जमा नहीं कर पाए जिसकी वजह से उनके मकान मालिक ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है।

    काफी वक्त से पेरिस में हैं

    काफी वक्त से पेरिस में हैं

    मालूम हो कि बॉलीवुड में काम ना मिलने के कारण मल्लिका काफी वक्त से पेरिस में हैं, वो यहां के 16th arrondissement एरिया में रहती हैं, जो कि बेहद पॉश एरिया माना जाता है। वहीं घर से निकाले जाने की खबर के बाद मल्लिका ने भी ट्वीट कर इस बारे में सफाई दी है।

    कुछ मीडिया को लगता है....

    कुछ मीडिया को लगता है....

    मल्लिका ने ट्वीट कर लिखा, 'कुछ मीडिया को लगता है कि पेरिस में उनके पास फ्लैट है। ये पूरी तरह से गलत है। अगर किसी ने दान दिया है, तो मुझे पता भेज दे।' हालांकि मल्लिका ने घर से बाहर निकाले जाने वाली बात अपने ट्वीट में नहीं लिखी है।

    असली नाम रीमा लांबा

    असली नाम रीमा लांबा

    बॉलीवुड में सेक्स बम के नाम से चर्चित हसीन बाला मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में 17 चुंबन और कंडोम की बिंदास बात करके सबके दिलों में हलचल पैदा कर दी थी, उसके बाद आयी उनकी हिट फिल्म मर्डर में मल्लिका के हुस्न को देखकर सबके पसीने छूट गये थे।

    वो तलाकशुदा और एक बेटे की मां

    वो तलाकशुदा और एक बेटे की मां

    वो तलाकशुदा और एक बेटे की मां भी हैं। बेटा उनके पास नहीं रहता है बल्कि अपने पापा के पास रहता है। कुछ दिनों पहले मल्लिका ने कहा था कि वो शादी नाम के शब्द और रिश्ते पर भरोसा नहीं करती हैं क्योंकि शादी एक जिस्मानी रिश्ता होता है।

    वो दोनों रिलेशनशिप में हैं

    वो दोनों रिलेशनशिप में हैं

    मल्ल‍िका के अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड से शादी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं, एक बार उन्होंने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि अफवाहें फैलाना बंद करें, ये सच नहीं है, हालांकि मल्लिका की फैमिली ने कहा था कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+