Malegoan Case: पुणे में Colonel Purohit के स्वागत में उमड़ा सैलाब, 'कृष्ण' ने कहा, 'आज धर्म की जीत हुई'
Colonel Purohit News: मालेगांव ब्लास्ट केस में कर्नल पुरोहित, पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने बरी कर दिया है। पुणे में रविवार को कर्नल पुरोहित के स्वागत में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। उनका स्वागत करने के लिए पूर्व सांसद और महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टक नितीश भारद्वाज भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन खुशी का दिन है। यूपीए के नेताओं ने भगवा आतंकवाद की जो शब्दावली गढ़ी थी, आज उसकी हार हुई है।
कर्नल पुरोहित के पुणे वाले घर के बाहर भारी संख्या में लोगों का हुजूम जुटा था। उन्होंने एक छोटा रोड शो भी किया और न्याय की इस लड़ाई में साथ निभाने के लिए उमड़े समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। कर्नल श्रीकांत पुरोहित पर आरडीएक्स मुहैया कराने का आरोप लगा था, लेकिन कोर्ट ने कहा कि एजेंसियां इस आरोप को साबित नहीं कर पाई हैं।

Colonel Purohit ने भारतीय सेना का जताया आभार
कर्नल पुरोहित ने कोर्ट से बरी किए जाने के बाद कहा, '17 सालों की लंबी न्यायिक लड़ाई में मैंने और मेरे परिवार ने बहुत कुछ सहा है। पुणे के मेरे लोगों से हमेशा मुझे सहयोग मिला और मैंने कहा था कि एक दिन बाइज्जत बरी होकर लौटूंगा।' उन्होंने भारतीय सेना का आभार जताते हुए कहा कि इस संघर्ष में सेना से बहुत सहयोग मिला।
सोसाइटी के लोगों ने ढोल और बाजे के साथ कर्नल पुरोहित पर फूल बरसाए और खुली जीप में रोड शो निकाला गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार साथ नजर आ रहा था और सबके चेहरे पर खुशी थी। कर्नल पुरोहित की पत्नी अपर्णा ने कहा, 'हमारे परिवार ने बहुत मुश्किल वक्त देखा लेकिन हमें यकीन था कि सत्य की जीत होगी।'
यह भी पढ़ें: मालेगांव बम ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बरी होने के बाद भोपाल में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत
नितीश भारद्वाज ने कहा, 'आज धर्म की जीत हुई है'
पूर्व सांसद और एक्टर नितीश भारद्वाज ने कहा कि जिस दिन कोर्ट का फैसला आया था उसी दिन मेरी उनसे फोन पर बात हुई थी। मैंने कहा था कि आपके स्वागत में आऊंगा। पूर्व सांसद ने कहा, 'इतने सालों में उनके परिवार और अपनों ने जो मानसिक उत्पीड़न सहा है, हम सब उसके गवाह हैं। आज अधर्म पर धर्म की जीत हुई है। भगवा आतंकवाद का झूठ गढ़नेवालों की हार हुई है।'
यह भी पढ़ें: Video: 'PM मोदी का नाम लेने के लिए किया गया टॉर्चर', मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा का विस्फोटक खुलासा












Click it and Unblock the Notifications