EaseMyTrip Booking: निकली Maldives की हेकड़ी! MATATO ने कहा- मालदीवियों की रोजी- रोटी का सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के सांसद की टिप्पणी के बाद ईजमायट्रिप ने मालदीव की सभी बुकिंग कैसिंल कर दी है और आगे भी कोई बुकिंग ना लेने को कहा है। जिसका मालदीव के पर्यटन पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने मंगलवार को EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी को पत्र लिखकर द्वीप राष्ट्र के लिए उड़ान बुकिंग निलंबित करने के फैसले को वापस लेने की अपील की है।

भारत से MATATO ने की अपील
मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) की ओर से EaseMyTrip को लिखे पत्र में पर्यटन क्षेत्र असर का जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि मालदीव की कुल अर्थव्यवस्था का दो तिहाई पर्यटन पर निर्भर है। MATATO के पत्र में कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र में 44,000 मालदीवी काम करते हैं। एसोसिएशन ने निलंबित उपमंत्रियों की ओर से की गई टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की टिप्पणियां मालदीवियों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। MATATO माफी मांगी और भारत और मालदीव के बीच आपसी विश्वास को फिर से कायम करने की अपील की है।

Maldives Tourism EaseMyTrip

'राष्ट्रों के बीच संबंध राजनीति से परे'
MATATO ने अपने पत्र में कहा कि दो देशों के बीच संबंध राजनीति से परे हैं। एसोशियएन ने पत्र में लिखा, "हमारे राष्ट्रों को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से परे हैं। हम अपने भारतीय समकक्षों को न केवल व्यापारिक सहयोगी बल्कि प्रिय भाइयों और बहनों के रूप में मानते हैं।"

गेस्ट हाउस, एसएमई सेक्टर टूरिस्ट्स पर निर्भर
वहीं मालदीव की टूर एंड ट्रैवेल निकाय के अध्यक्ष अब्दुल्ला घियास ने एक बयान में कहा कि मालदीव के पर्यटन क्षेत्र की मजबूती के लिए भारतीय बेहद अहम है। मालदीव में गेस्ट हाउस और एसएमई सेक्टर के कई उद्योग भारतीय टूरिस्ट्स पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, "MATATO भारत और मालदीव के बीच सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देने और गलतफहमी को दूर करने और मालदीव के लिए EaseMyTrip फ्लाइट्स को फिर ओपन करने में सहायता और समर्थन चाहता है।"

बता दें कि मालदीव की बर्खास्त मंत्री द्वारा पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी किए जाने पर ईज माई ट्रिप के सीईओ ने मालदीव के लिए सभी बुकिंग कैंसिल कर दिया था और कहा था आगे से कोई भी बुकिंग नहीं करेंगे। बता दें कि ईज माई ट्रिप द्वारा बुकिंग कैंसिल किए जाने का मालदीव के पर्यटन क्षेत्र पर काफी असर पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+