प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के डायरेक्टर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
तिरुवनंतपुरम। केरल में मलयाली सीरियल के प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस ने सेट पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। टीवी एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि सीरियल का डायरेक्टर उसे अश्लील मैसेज भेजता है। टीवी एक्ट्रेस का नाम निशा सारंग बताया जा रहा है। वह मलयाली चैनल फ्लोवर टीवी के सीरियल उप्पम मुलगम में केंद्रीय भूमिका में थी। निशा सांरग का आरोप है कि उन्हें बिना कोई कारण बताए सीरियल से निकाल दिया गया है।

निशा ने आरोप लगाया कि, डायरेक्टर आर उन्नीकृष्णनन ने उनसे बदला लिया है। दरअसल उन्होंने डायरेक्टर की गलत हरकतों के बारें में चैनल हेड श्रीकांत नायर से शिकायत की थी। अभिनेत्री ने इन बातों का खुलासा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निदेशक तीन साल से उनका उत्पीड़न कर रहा है। वह मुझे फोन पर अश्लील मैसेज भेजता था। वहीं इन आरोपों पर सफाई देते हुए उन्नीकृष्णन ने कहा कि, निशा को से इसलिए हटाया गया क्यों कि वह बिना बताए अमेरिका में एक आवार्ड शो में हिस्सा लेने चली गई थी।
वहीं निशा का इस पर कहना है कि, वह अमेरिका टीवी चैनल के एमडी से परमिशन लेकर गईं थी। एमडी ने मेल पर उनकी इस ट्रिप की अनुमति दी थी। मैं पहले उसकी हरकतों की विरोध कर चुकी थी । वह मुझे गलत तरीके से छूता था। मेरी साथ गंदी भाषा का इस्तेमाल करता था। यहीं नहीं वह आए दिन मुझे अश्लील मैसेज भेजता रहता था। मैंने अपनी नाराजगी व्यक्त की लेकिन वह फिर भी नहीं मान रहे थे। केरल महिला आयोग ने निशा का समर्थन किया है और उसकी सहायता का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि, मैंने उन्नीकृष्णन की शिकायत चैनल अथॉरिटी से की थी। जिन्होंने उसे चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। उन्होंने कहा कि मुझे बेटी की शादी करनी थी इस लिए मैं लंबे समय तक उसके दुर्व्यवहार को झेलती रही। निशा का तलाक हो चुका है उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनके खिलाफ सेट पर गलत अफवाहें फैलाई कि वह एक लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं। निशा ने कहा कि, शो में काम करने अन्य कलाकारों का भी वह उत्पीड़न करता है। लेकिन वह डर की वजह से चुप हैं।












Click it and Unblock the Notifications