केरल: मलयाली कवि पर हमला, हिरासत में बीजेपी से जुड़े 6 लोग
इस हमले में के श्रीकुमार की कार को नुकसान हुआ है। हमले के ठीक बाद मलयाली कवि श्रीकुमार वहां से सुरक्षित निकल गए थे और फिर उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई
नई दिल्ली। जाने माने मलयाली कवि के श्रीकुमार पर केरल के कोल्लम जिले में हमले की खबर है। ये हमला तब हुआ जब के श्रीकुमार एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस हमले में श्रीकुमार को कोई चोट नहीं आई है। सोमवार को हुए इस हमले के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जिन 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनका संबंध बीजेपी और आरएसएस से है।

इस हमले में के श्रीकुमार की कार को नुकसान हुआ है। हमले के ठीक बाद मलयाली कवि श्रीकुमार वहां से सुरक्षित निकल गए थे और फिर उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मामले में पुलिस को दोषियों को तुरंत पकड़ने का निर्देश दिया है। के श्रीकुमार की तरफ से की गई शिकायत में भी कहा गया है कि उन पर हमला बीजेपी से जुड़े लोकल पंचायत के सदस्यों ने की है।












Click it and Unblock the Notifications