सबरीमाला पर बयान को लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं का फिल्म निर्देशक पर गोबर से हमला

तिरुवनंतपुरम। मलयालम फिल्मों के निर्देशक प्रियनंदन ने आरोप लगाया है कि आरएसएस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। केरल के थ्रिसूर में उन पर ये हमला हुआ है। प्रियनंदन ने बताया है कि शुक्रवार सुबह आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनके साथ हाथापाई करते हुए उनपर गाय का गोबर उड़ेल दिया। प्रियनंदन के मुताबिक, सबरीमाला विवाद पर किए गए उनके कमेंट को लेकर उन पर हमला हुआ है।

Malayalam film director Priyanandan alleges cow dung attack by RSS workers

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने प्रियनंदन पर हमला की निंदा की है। उन्होंने थ्रिसूर के पुलिस कमिश्नर को डायरेक्टर पर हमला करने वाले लागों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी को भी बवाल या किसी पर हमले की इजाजत नहीं दी जा सकती है। सभी को अपनी राय रखने का हक है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा की ओर ये कहा गया है कि उनकी पार्टी के किसी कार्यकर्ता इस सबमें शामिल नहीं है। उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

प्रियनंदन ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में सबरीमाला को लेकर चल रहे विवाद पर फेसबुक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद से वो लगातार आरएसएस के निशाने पर हैं। उनको धमकियां दी जा रही थीं, जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट भी हटा लिया था। इसको लेकर ही उन पर शुक्रवार सुबह ये हमला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+