एक्‍ट्रेस राम्‍या सुरेश का मॉर्फ्ड 'डर्टी' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

कोच्चि, 3 जून। मलयालम एक्‍ट्रेस राम्‍या सुरेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एडल्‍ट है और इसमें राम्‍या का चेहरा साफ-साफ दिख रहा है। राम्‍या ने इसे मॉर्फ्ड बताया है और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। राम्‍या ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मेरे एक करीबी ने मुझे ये वीडियो भेजा तो मेरे होश उड़ गए। मुझे अभी तक ये भी नहीं पता है कि इस वीडियो को कितने लोगों ने देखा है। राम्‍या की इस शिकायत के बाद से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो वाली महिला का चेहरा राम्‍या सुरेश जैसा

वीडियो वाली महिला का चेहरा राम्‍या सुरेश जैसा

एक्‍ट्रेस राम्‍या ने कहा कि वह यह देखकर हैरान रह गईं कि वीडियो में दिख रही महिला का चेहरा बिल्‍कुल उनसे मिलता है। जो लोग मुझे अच्‍छे से जानते हैं वो इसे देखकर अंतर बता सकते हैं। राम्‍या ने कहा कि मुझे डर इस बात का है कि हर कोई अंतर नहीं समझ पाएगा और वो इस मॉर्फ्ड वीडियो को मुझे ही समझेगा।

मेरे पति को है मुझपर यकीन, इससे मिलती है हिम्‍मत

मेरे पति को है मुझपर यकीन, इससे मिलती है हिम्‍मत

राम्‍या सुरेश ने बताया कि इस संबध में अलाप्पुझा पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्‍होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि वीडियो में दिखने वाली महिला मैं नहीं हूं। मेरे पति को भी मुझपर यकीन है जो मुझे इससे लड़ने में हिम्‍मत दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस अधिकारी भी मेरे प्रति बहुत सहयोगी हैं। उन्होंने मेरी मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करने का वादा किया है। उन्होंने उस व्यक्ति का विवरण भी एकत्र किया जिसने वीडियो साझा किया था।

दोस्‍त पूछेंगे तो क्‍या बताऊंगी

दोस्‍त पूछेंगे तो क्‍या बताऊंगी

राम्‍या ने कहा कि मुझे फेसबुक पर मैसेज आ रहे हैं। मुझे डर लग रहा है कि जब मुझसे मेरे मित्र पूछेंगे तो मैं उन्‍हें क्‍या जवाब दूंगी क्योंकि पहली नजर में वीडियो में दिख रही लड़की मेरी तरह दिखती है। राम्‍या ने कहा कि परिवार के सहयोग के कारण वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सामना कर पा रही हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि कैसे इस तरह की शरारतों से कई मासूमों की जिंदगी तबाह हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+