मलाइका अरोड़ा ने 47 साल की उम्र में तोड़ी बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें देख फैंस ने थाम लिया दिल

मुंबई, 31 जुलाई: अभिनेत्री, मॉडल और डांसर फिल्मों से दूर होते हुए भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी लगातार सोशल यूजर्स की नजर में रहती हैं। वैसे तो मलाइका सोशल मीडिया पर जो भी करती हैं, उनके फैंस खूब पसंद करते हैं लेकिन इस बार उनकी तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो गई हैं। दरअसल ये तस्वीरें उनकी एक शो के लिए कराए गए फोटोशूट की हैं, जिसमें वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    मलाइका अरोड़ा ने 47 साल की उम्र में तोड़ी बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें देख फैंस ने थाम लिया दिल
    इंस्टा पर साझा की तस्वीरें

    इंस्टा पर साझा की तस्वीरें

    मलाइका अरोड़ा ने इंस्टा पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। 47 साल की मलाइका इन तस्वीरों में वो काफी कमाल की लग रहीं हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा जल्द ही एक रिएलिटी शो का हिस्सा बनने वाली हैं, जिसका नाम है 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2'। सुपर मॉडल ऑफ द ईयर का दूसरा सीजन 22 अगस्त से एमटीवी पर प्रसारित होगा। इस शो में मलाइका के अलावा मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर भी जज होंगे। इसी शो के लिए मलाइका ने ये तस्वीरें क्लिक कराई हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

    खूब पसंद की जा रहीं हैं तस्वीरें

    खूब पसंद की जा रहीं हैं तस्वीरें

    खूब पसंद की जा रहीं हैं तस्वीरें

    मलाइका अरोड़ा अपनी इन तस्वीरों मे गोल्डन कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहने हुए दिख रही थीं। उनके ऑउटफिट का पैटर्न स्पार्कली-शाइनी और शिमरी है। इस ड्रेस को इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर के लेबल हाउस से लिया गया है, जिसमें मलाइका ने ये तस्वीरें खिंचाई हैं। जिनमें मलाइका कमाल का लुक दे रही हैं।

    अर्जुन से रिश्ते को लेकर भी चर्चा में मलाइका

    अर्जुन से रिश्ते को लेकर भी चर्चा में मलाइका

    मलाइका अरोड़ा एक मॉडल के अलावा फिटनेस को लेकर भी पहचान रखती हैं। अक्सर ही उनको जिम के बाहर देखा जाता है। इसके अलावा अपने गानों के लिए भी उनकी पहचान है। छैंया-छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई.. तक कई हिट गानों पर उन्होंने फिल्मों में डांस किया है। हाल के सालों में अपने रिश्ते को लेकर भी वो काफी चर्चा में रहीं। अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+