मलाइका अरोड़ा ने लगवाया कोरोना का टीका, एक्ट्रेस के फोटो शेयर करते ही मिले 2 लाख लाइक्स
मुंबई। मुंबई में कोरोना के कहर के बीच बॉलीवुड की कई हस्तिायों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा ली है। वहीं गुरुवार को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उन्होंने ये टीका लगवाया है। एक्ट्रेस ने वैक्सीन लगवाते हुए फोटो शेयर की है। जिसे पोस्ट करने के चंद घंटे के अंदर ही 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और कई फैंस ने ये फोटो शेयर भी की है।

बता दें मलाइका से एक दिन पहले बॉलीवुड फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इससे पहले कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।
मुंबई में एक दिन में सामने आए 8 हजार कोरोना पॉजिटिव केस
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों ने उद्धव सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। अकेले मुंबई में ही नए कोरोना मरीजों की संख्या 8 हजार से ऊपर पहुंच गई है। वहीं अगर पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 43 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं 249 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 32,641 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।












Click it and Unblock the Notifications