नए साल पर मलाइका ने छोड़ी शर्म, अर्जुन को खुलेआम किया किस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच अफेयर की खबरें लगातार फिल्मी गलियारों में चल रही हैं। नए साल पर दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों गोवा में नए साल का जश्न मना रहे हैं। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें मलाइका अर्जुन को किस करती नजर आ रही हैं।

 फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

फोटो शेयर करते हुए लिखी ये बात

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल के जश्न की तस्वीरें शेयर की है। जो फोटो उन्होंने शेयर की है, उसमें वो अर्जुन कपूर को किस करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सन, स्टार, लाइट, हैपीनेस...2020' मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीर पर अर्जुन की आंटी, संजय कपूर की बीवी महीप कपूर ने भी कमेंट कर तारीफ की है।

गोवा में हो रहा जश्न

मलाइका ने एक नये साल के जश्न की ओर और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दोस्तों के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, हैपी न्यू इयर। मलाइका और अर्जुन की दोनों ही तस्वीरों को यूजर्स ने भी खूब पसंद किया है। कई लोगों ने कमेंट कर मलाइका और अर्जुन को नए साल की बधाई दी है।

काफी समय से साथ हैं मलाइका और अर्जुन

काफी समय से साथ हैं मलाइका और अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते काफी दिनों से साथ देखे जा रहे हैं। अरबाज से अलगाव के बाद से ही मलाइका की अर्जुन से नजदीकी है। दोनों ने अपने रिश्ते को साफ तौर पर कुबूल नहीं किया है लेकिन कई बार ऐसे इशारे किए हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। मलाइका काफी वक्त से फिल्मों से भी दूर हैं। वहीं अर्जुन कपूर बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+