मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख को बज सकती है शहनाई

नई दिल्ली। अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी के बाद तलाक ले लेना वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर अब नई खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मलाइक जल्द ही अपने कथित बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर के साथ शादी कर सकती हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार दोनों 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये शादी एक चर्च में होगी। खबर है कि इस शादी में मलाइका खास दोस्त करीना कपूर और करिश्मा कपूर पहुंचेंगे। इसके अलावा अर्जुन के करीबी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस शादी में आएंगे।

लंबे समय से अफेयर में हैं मलाइका और अर्जुन

लंबे समय से अफेयर में हैं मलाइका और अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लंबे समय से रिश्ते में माना जा रहा है। हालांकि दोनों ने कभी इसपर खुद खुलकर बात नहीं की लेकिन कई कार्यक्रमों और मौकों पर दोनों को साथ देखा जाता रहा है। वहीं कुछ समय पहले एक चैट शो में शादी की बात पर मलाइका ने कहा था- ये सब मीडिया की बनाई बातें हैं, मीडिया इसके लिए जिम्मेदार है।

शादी की अफवाह पर क्या बोलीं थीं मलाइका

शादी की अफवाह पर क्या बोलीं थीं मलाइका

बीते साल जब मलाइका से शादी की अफवाह पर सवाल किया गया था तो उन्होंने हिदुस्तान टाइम्स से कहा था कि-' मैं निजी सवालों का जवाब नहीं देती, इसलिए नहीं क्योंकि मुझे ऐसा करने में कोई शर्म है बल्कि इसलिए क्योंकि मैं ऐसा करने में सहज नहीं होती। मेरी जिंदगी के बारे में हर कोई जानता है। मुझे इसपर बात करने की जरूरत नहीं। मैं अपनी जिंदगी के इंज्वाय कर रही हूं। ये खूबसूरत और प्यारी है।'

मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी

मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी

मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान के साथ 19 साल की शादी को तोड़कर तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है। हाल ही में करीना कपूर के एक शो में पहुंचीं मलाइका ने अपने तलाक पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'हमने चीजों के बारे में बहुत सोचा, उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचा और फिर फैसला ले लिया। हम दोनों ही एक दूसरे के साथ नाखुश थे।'

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा से शादी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+